Full Version →

बकरीद पर ऐसे बनाइए चिकन कोरमा बिरयानी

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन बिरयानी तो अक्सर आपने बनाया और खाया होगा. बनाना सीखिए चिकन कोरमा बिरयानी.

Servings
4 - 6
★ 4.5
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में आधा किलो चावल को 3 कप पानी, 2-3 हरी इलायची, तेजपत्ता और एक छोटा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
  2. 2
    जब चावल लगभग 80 प्रतिशत पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसका पानी छानकर बड़ी थाली में फैलाकर रख दें.
  3. 3
    अब एक बर्तन में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें आधी कटी प्याज डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें.
  4. 4
    इसके बाद बचे तेल में बची हुई प्याज, खड़े मसाले डालकर एक मिनट तक फ्राई करें.
  5. 5
    फिर तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें डालकर 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें दही, चिकन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करके ढककर पकाएं.
  6. 6
    इसे तब तक पकाएं जब तक चिकन पक न जाए.
  7. 7
    इसके बाद इसमें इलायची, जावित्री, जायफल और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं फिर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    अब एक दूसरा और मोटे तले का बर्तन मीडियम आंच में रखें.
  9. 9
    जब यह गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें फिर 1 बड़ा चम्मच पानी डालें.
  10. 10
    इसके बाद इस पर आधा चावल फैलाएं फिर चिकन कोरमा डालें. फिर बचा चावल, एक छोटा चम्मच तेल, केवड़ा जल, धनियापत्ती, फ्राई की हुई प्याज और संतरा रंग डालकर ढक दें.
  11. 11
    आप चाहें तो एक कटोरी आटे को गूंदकर बर्तन के ऊपरी किनारे पर लगाएं और इसके ऊपर ढक्कन या प्लेट रखकर बंद कर दें. इस विधि को देग लगाना कहा जाता है.
  12. 12
    अगर बर्तन की तली पतली है तो आंच पर पहले तवा रखें फिर उसके ऊपर बिरयानी बनाने वाला बर्तन.
  13. 13
    मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  14. 14
    ठडा होने के बाद चिकन कोरमा बिरयानी का मजा लें.
#chicken korma biryani non veg ramzan ramadan recipe hindi pakwangali #indian kitchen #indian recipes #ramzan food recipes #non veg recipes #chicken recipes #how to make tasty biryani at home #mutton biryani #chicken tikka biryani recipe #hyderabadi chicke
View Full Version