चिकन पॉपकॉर्न एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के बाद आप बाजार का फ्राइड चिकन खाना भूल जाएंगे. अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि चिकन तेल मसाले वाली रेसिपी है, लेकिन ऐसा नहीं है यह प्रोटीन से भरपूर सिंपल डाइट है और इसे आप स्नैक्स में भी ले सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 2.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
बॉनलेस चिकन 300 ग्राम (बारीक कटा), दो बड़े चम्मच मक्के का आटा, एक अंडा, एक कप ब्रैड का चूरा, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, आधा छोटा चम्मच प्याज का पाउडर, चुटकीभर गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धोकर एक बर्तन में दस मिनट के लिए रख दें.
2
अब इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक मिलाएं. (चीज चिकन कबाब)
3
इसके बाद चिकन में अंडा, ब्रेड चूरा और मक्के का आटा डालकर अच्छे से मिला लें.
4
अब इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक रख दें. (चिकन काली मिर्च)
5
तय समय के बाद धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें. (बटर चिकन बिरयानी)
6
तेल के गरम होते ही इसमें चिकन डालकर अच्छे से सुनहरा होने तक फ्राई करें. (मटन रेजाला)
7
जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो आंच बंद कर दें. (चिकन मलाई टिक्का)
8
तैयार है चिकन पॉपकॉर्न. कैचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.