चिली चिकन
नॉन वेज का तीखा जायका पसंद है तो बड़ी आसानी से बनने वाली यह चिली चिकन की मसालेदार रेसिपी जरूर आजमाएं.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 250 ग्राम चिकन के टुकड़े
- 4 से 5 सूखी लाल मिर्च
- 2 प्याज बारीक कटे हुआ, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 4 से 5 करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
बर्तन में पानी लें. इसमें आधा चम्मच नींबू रस, थोड़ा नमक और चिकन के टुकड़े डालकर रातभर रखा रहने दें.
-
2
अब अगले दिन गैस पर पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाकर एक मिनट मध्यम आंच पर फ्राई करें.
-
3
इसके बाद प्याज और नमक डालकर फ्राई करें.
-
4
जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें.
-
5
फिर चिकन को नमक वाले पानी से निकालकर पैन में डालकर अच्छी तरह चलाएं.
-
6
अब पैन को ढक दें. चिकन को 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में पैन से ढक्कन हटाकर चिकन को चलाते रहें.
-
7
जब चिकन अच्छी तरह पक जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर चिकन मे आधा चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
-
8
चिकन को एक मिनट तेज आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
-
9
तैयार है चिली चिकन. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#chili chicken
#chili chicken recipe
#chili chicken recipe in hindi
#how to make chili chicken
#chicken reccipe
#non veg recipe
#chicken