Full Version →

अब ढाबे स्टाइल में घर पर बनाएं चिकन भर्ता

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन भर्ता एक मसालेदार डिश है जो ढाबों में बहुत बनाया जाता है. पकवानगली में जानें इसे आसानी से घर पर बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चिकन भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मीडियम आंच में पानी गरम करें.
  2. 2
    पानी गरम होने पर इसमें चिकन, लौंग , इलायची और तेजपत्ता डालकर उबालें.
  3. 3
    चिकन को तब तक उबालें जब तक कि मांस हड्डी से अलग न हो जाए.
  4. 4
    इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  5. 5
    तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  6. 6
    जीरा के चटकते ही इसमें प्याज डलाकर सुनहरा होने तक भूनें.
  7. 7
    तब तक अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर और हल्का पानी डालकर पीस लें.
  8. 8
    अब मसाला पेस्ट को कड़ाही में डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से भूनें.
  9. 9
    फिर इसमें टमाटर, नमक और चिकन डालें.
  10. 10
    इसके बाद इसमें दही, काजू पेस्ट, मक्खन, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं.
  11. 11
    तैयार है चिकन भर्ता. आंच बंद करें और इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  12. 12
    उबले अंडे , प्याज और धनियापत्ती डालकर गार्निश करें.
#dhaba style chicken bharta recipe in hindi #chicken bharta recipe in hindi #honey da dhaba chicken bharta recipe in hindi #pakistani chicken bharta recipe in hindi #chicken bharta recipe by bengali font in hindi #chicken reciepe in hindi #indian chicken r
View Full Version