कीमा पराठा बनाने के लिए मटन कीमा में बहुत सारे मसाले, प्याज और टमाटर मिलाकर पका लिया जाता है. फिर इस सामग्री को स्टफिंग करके पराठे बनाए जाते हैं. यह पराठे स्वादिष्ट होते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
कीमा बनाने के लिए:
300 ग्राम मटन कीमा
1 टीस्पून नमक
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 बड़ा प्याज, बारीक कटी हुई
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
3 कलियां लहसुन की, बारीक कटी हुई
1 टीस्पून अदरक, बारीक कटा
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 छोटी कटोरी धनियापत्तीआटा गूंदने के लिए:
2 कप आटा
1/2 टीस्पून आजवाइन
1/2 टीस्पून नमक, जरूरत के अनुसार पानी, पराठा सेंकने के लिए तेल
🍳 विधि
1
मटन कीमा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कीमा डाल लें.
2
फिर इसमें बारी-बारी से सारे मसाले, प्याज, टमाटर और धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
इस कीमा मिक्स को 30 मिनट तक रख दें.
4
एक बर्तन में आटा डालें. इसमें आजवाइन, नमक और 1 चम्मच तेल मिलाएं.
5
आटे में इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
6
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं और बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.
7
आटे पर 1 चम्मच तेल लगाकर ढक कर रख दें.
8
अब एक कड़ाही या पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
9
इसमें कीमा डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए कीमा तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
10
फिर इसमें 1/2 कप पानी डालें और मिला लें. ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर कीमा को पकाएं.
11
मिनट में कीमा अच्छी तरह पक जाएगा और इसका पानी सूख जाएगा.
12
आंच बंद करके कीमा को ठंडा होने दें.
13
अब आटे की बराबर लोइयां तोड़ लें.
14
एक लोई को रोटी के आकार का बेलें. फिर इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच चम्मच कीमा का रखें और फिर इसे बंद कर हल्के हाथ ले बेल लें.
15
मीडियम आंच में तवा रखें और इसमें पराठे को तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरीके से सारी लोइयों के पराठे बना लें.
16
तैयार मटन कीमा पराठे को अचार, दही या फिर रायता के खाएं और सर्व करें.
#mutton keema paratha recipe in hindi#how to make mutton minced keema paratha recipe in hindi#Stuffed mutton Keema Paratha#mughlai keema paratha#chicken keema paratha recipe pakistani#keema paratha in hindi#मटन कीमा पराठा#रमजान स्पेशल मटन कीमा पराठा