अंबर चिकन बिरयानी साउथ इंडिया की एक बहुत ही पसंदीदा बिरयानी है. इसमें जीरा साम्बा राइस का इस्तेमाल किया जाता है और इसका स्वाद बहुत ही उम्दा लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो चिकन (टुकड़ो में कटा हुआ), दो कप जीरा साम्बा राइस, दो प्याज (लंबे टुकड़ो में कटा हुआ), दो टमाटर (बारीक कटे हुए), डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक चौथाई कप दही, दो बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती (बारीक कटी हुई), दो बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), चार लौंग, दाल चीनी के दो छोटे टुकड़े, एक तेज पत्ता, चार इलायची, एक चौथाई कप तेल, नमक स्वादानुसार
10 से 15 सूखी लाल मिर्च, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख लें और आधे घंटे बाद इसका पेस्ट बनाकर एक तरफ रख लें.
2
इसी बीच चावल को धोकर एक बर्तन में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख लें.
3
इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी उबालने के लिए रखें.
4
जब पानी में उबाल आने लगे तो हल्का नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालें.
5
इसके बाद इसमें जीरा राइस डालकर कड़छी से एक बार चला लें और उबलने के लिए छोड़ दें.
6
कुछ देर बाद जब चावल का तीन चौथाई हिस्सा पक जाए तो पानी छानकर निकाल लें और चावल को एक तरफ रख दें. (ध्यान रखें चावल ज्यादा न पके.)
7
अब आंच पर कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें और गरम होने दें.
8
तेल गरम होने के बाद इसमें लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता और इलायची डालकर चटकने तक भून लें.
9
इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच दही डालकर कड़छी से चलाते हुए मिला लें.
10
अब प्याज और दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें और इसे कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ दें.
11
जब मसालों में से खुशबू आने लगे तो चिकन डालें और अच्छे से मिला लें.
12
चिकन को अच्छे से पकने दें और कुछ देर बाद-बाद पलटते रहें ताकि यह तह में न लगे.
13
जब चिकन अच्छे से पक जाए तो पुदीना पत्ती और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
14
अब इसमें बचे हुए प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं.
15
जब प्याज टमाटर नरम हो जाए तो लाल मिर्च पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें और 5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें.
16
तय समय के बाद बची हुई दही डालें और अच्छे से मिलाकर 2 से 3 मिनट तक भूनते हुए पकाएं.
17
अब जब चिकन का तीन चौथाई हिस्सा पक जाए तो चिकन की ग्रेवी का आधा हिस्सा निकालकर एक कटोरी में रख लें.
18
अब इसमें उबले हुए चावल का आधा हिस्सा डाल दें.
19
इसके बाद निकाली हुई चिकन ग्रेवी को कड़ाही में डालें.
20
ग्रेवी डालने के बाद फिर से बचे हुए चावल को डालें
21
अब आंच धीमी करें और किसी मजबूत चीज से ढक दें.(ध्यान रखें ढककन एकदम मजबूती से लगा होना चहिए, आप चाहें तो आटे की लोई बनाकर बर्तन के किनारे में लगा सकते हैं.)
22
अब बिरयानी को 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
23
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
24
तैयार है अंबर चिकन बिरयानी. इसे एक प्लेट में निकालकर चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make ambur chicken biryani recipe in hindi#ambur biryani seimurai tamil
ambur chicken biryani rasoi smart#ambur biryani masala#indian kitchen#indian recipe#south indian dish#chicken biryani
ambur biryani wiki#ambur veg biryani recipe#thal