आमतौर चिकन फिंगर्स को डीप फ्राई करके बनाया जाता है. अगर आप तेल से परहेज रखते हैं और चिकन फिंगर्स खाना चाहते हैं तो इन्हें बेक कर सकते हैं.
Servings
4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
300 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
1 टेबलस्पून ओल्ड बे सीजनिंग
स्वादानुसार नमक
1 टेबलस्पून गार्लिक पाउडर
1 टीस्पून अनियन पाउडर
1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
1/2 नींबू का रस
2 अंडे
1 कप मैदा
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, बेकिंग ट्रे
🍳 विधि
1
चिकन ब्रेस्ट को छोटे लंबे टुकड़ों में काट लें.
2
इन चिकन पीसेस को बर्तन में रखें.
3
इन पर सीजनिंग, नमक, गार्लिक, अनियन पाउडर, धनियापत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4
एक गहरी तल वाली प्लेट में मैदा रखें. दूसरी प्लेट में अंडे फोड़कर फेंट लें. और तीसरी प्लेट पर ब्रेड क्रम्ब्स रखें.
5
अब एक चिकन पीस लेकर सबसे पहले इस पर मैदा लपेटें. फिर अंडे में डिप करें और इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट पर बेकिंग ट्रे पर रखें.
6
इसी तरीके से पूरे चिकन पीसेस को तैयार करके ट्रे पर रख लें.
7
ट्रे को 200 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में 20 मिनट तक रखकर बेक कर लें.
8
तय समय पर इन चिकन फिंगर्स ओवन से निकालें और केचअप के साथ सर्व करें और खाएं.
#how to make baked chicken fingers at home recipe#baked chicken fingers recipe#chicken fingers at home#chicken fingers fries recipe in hindi#how to make chicken fries at home