Full Version →

बंगाली फिश करी

नॉन वेज नॉन-वेज

बंगाली फिश करी शानदार रेसिपी है. इसे आलू, बैंगन और अलग-अलग तरह के मसालों के साथ पकाया जाता है. यह पश्चिम बंगाल के साथ-साथ देशभर में काफी पसंद की जाती है. इसे चावल और रोटी के साथ खाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मछली के टुकड़ों को धोकर साफ कर लें और हल्दी व नमक से मैरिनेट कर 15 मिनट के लिए रख दें.
  2. 2
    एक कटोरी में बचा हुआ नमक, हल्दी पाउडर और सरसों का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    तय समय बाद मीडियम आंच में कड़ाही में तेल गरम करें.
  4. 4
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें मछली डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें.
  5. 5
    मछली को तलकर एक प्लेट पर रख लें. (कड़ाही से बाकी तेल निकाल लें केवल 2 छोटे चम्मच तेल छोड़ दें).
  6. 6
    अब बचे हुए तेल में राई, जीरा और सौंफ डालकर भून लें. (चुटकियों में हथेलियों से ऐसे गायब हो जाएगी फिश की बदबू ...)
  7. 7
    फिर इसमें प्याज डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  8. 8
    अब तेल में अदरक लहसुन पेस्ट और सरसों का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें.
  9. 9
    इसके बाद आलू और बैंगन डालकर कड़छी से चलाते हुए फ्राई करें. (दोई माछ)
  10. 10
    जब यह फ्राई हो जाए तो तरी के लिए पानी डालकर ढक दें और 10 मिनट तक उबालें ताकि सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं.
  11. 11
    अब इसमें फ्राई की हुई मछ्ली और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    जब यह अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें.
  13. 13
    एक बाउल में निकालें और धनियापत्ती व प्याज गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें, खुद भी मजे से खएं.
  14. 14
    (तेंगा फिश करी)
  15. 15
    Photo:mareenasrecipecollections.com
  16. 16
    यह भी देखें-
#Bengali Fish Curry in bengali style #Jhol #Maacher Kalia #Recipe #Bengali Recipe #cooking tips #indian recipe in hindi #nonveg recipe #bengali fish curry recipe pakwangali #the taste of bengal #doi machh #macch bhat #amritsari fish fry
View Full Version