Full Version →

भापा मुर्गी

नॉन वेज नॉन-वेज

भापा मुर्गी एक बंगाली चिकन रेसिपी है जिसे राई और पोस्तो के पेस्ट के साथ मिलाकर माइक्रोवेव में बेक करके यानी भाप में बनाया जाता है और इसीलिए इसे भापा मुर्गी कहा जाता है. तो आइए जानिए इसे बनाने की रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन में चाकू से 2 से 3 चीरा लगाएं और फिर इसे एक प्लेट में रखकर इसमें नींबू का रस, चीनी, नमक, एक छोटा चम्मच तेल और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर इसे एक घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    तब तक लहसुन, प्याज , राई और पोस्तो को पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    तय समय के बाद कांच की एक ट्रे में तेल लगा लें और इसपर चिकन के टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें.
  4. 4
    पोस्तो पेस्ट को चिकन पर डालें. (पेस्ट को चिकन पर अच्छी तरह से फैला लें ताकि यह चिकन पर अच्छी तरह से लग जाए)
  5. 5
    पेस्ट लगाने के बाद बचे हुए तेल को चिकन के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. 6
    अब इसे ओवन में 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें.
  7. 7
    तैयार है भापा मुर्गी. इसे एक बाउल में निकालकर हरी मिर्च और नींबू से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
#bhapa murgi bengali chicken reicpe in hindi #gondhoraj lebu chicken #dhonepata kancha lonka chicken #bengali chicken recipes in hindi #simple bengali chicken curry recipe #how to make spicy chicken curry in hindi #chicken curry recipe in hindi sanjeev kap
View Full Version