Full Version →

शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन बोंडा, चिकन बड़े या चिकन बंडा काफी मजेदार लगते हैं खाने में. इसे बनाने का तरीका आलू बड़े जैसा ही है, लेकिन भरावन में चिकन का मसाला भरकर इसे तला जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    आलू को भी धोकर दो टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    कूकर में चिकन, आलू और थोड़ा-सा पानी डाल लें.
  4. 4
    इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लें.
  5. 5
    ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर रखकर 4 सीटी लगा लें.
  6. 6
    सीटी लगने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  7. 7
    इसके बाद चिकन और आलू निकाल एक प्लेट पर रख लें.
  8. 8
    अब आलू और चिकन अच्छी तरिके से पक गए होंगे.ढक्कन हटा ले और आलू और चिकन ठंडा होने
  9. 9
    दें.
  10. 10
    ठंडा होने के बाद चिकन को कांटे से कुतर कर लच्छेदार कर लें. आलू को भी छीलकर मैश कर लें.
  11. 11
    अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर आंच पर रखें.
  12. 12
    तेल गर्म होने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  13. 13
    इसके बाद इसमें करी पत्ता, चिकन और आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  14. 14
    5 मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाने के बाद जीरा, चुटकीभर नमक, पाउडर, गरम मसाला, चिकन मसाला डालकर मिला लें.
  15. 15
    अगर मिश्रण ज्यादा सख्त है तो थोड़ा-सा चिकन स्टॉक मिला लें. लेकिन ध्यान रखें कि यह पतला न हो जाए.
  16. 16
    चिकन बोंड़ा के भरावन का मसाला तैयार है. इसे आंच से उतार लें.
  17. 17
    अब बेसन का घोल तैयार करें.
  18. 18
    इसके लिए एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें
  19. 19
    फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और बढ़िया गाढ़ा घोल या बैटर तैयार कर लें.
  20. 20
    भरावन की 12-15 छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  21. 21
    अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  22. 22
    तेल के गर्म होने पर एक लोई लेकर इसे बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डाल दें.
  23. 23
    बढ़िया तरीके से तल लें.
  24. 24
    इसी तरीके से सारी लोइयों से चिकन बोंडा तल लें.
  25. 25
    तैयार है चिकन बोंडा. मनपसंद चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#how to make chicken bonda bada at home recipe in hindi #chicken bonda recipe in hindi #mughlai chicken #mughlai food chicken bonda #chicken bada recipe
View Full Version