Full Version →

चिकन चीज बॉम्ब, खाने में आ जाएगा मजा

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन चीज बॉम्ब एक शानदार स्नैक्स है. इसे बनाने के लिए चीज क्यूब्स में चिकन को लपेट कर कुछ मसालों के साथ मिलाकर तला जाता है. यह चाय के साथ सर्व करने की बढ़िया डिश हो सकती है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े भी पसंद करेंगे.

Servings
4

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    चिकन ब्रेस्ट को साफ कर लें. सभी को बीच से काट लें.
  2. 2
    इसके बाद चिकन ब्रेस्ट का एक टुकड़ा लें और इसके बीच में चाकू से होल बनाकर इसमें चेडार चीज का एक क्यूब डाल लें.
  3. 3
    इसी तरीके से बाकी चिकन ब्रेस्ट को तैयार कर लें.
  4. 4
    अब एक बर्तन में मैदा, परमेसन चीज पाउडर, गार्लिक पाउडर, धनियापत्ती, रोजमेरी, लहसुन, काली मिर्च, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. 5
    एक दूसरे बर्तन में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें.
  6. 6
    कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने दें.
  7. 7
    अब चीज भरे चिकन ब्रेस्ट का एक टुकड़ा लें और इसे पहले मैदे वाले मिश्रण में लपेटें फिर अंडे के घोल में डुबोएं. फिर मैदे वाले मिश्रण में लपेटकर गर्म तेल में डाल दें.
  8. 8
    इसी तरीके से बाकी चिकन ब्रेस्ट को मैदे के मिश्रण, अडें के घोल और मैदे के मिश्रण में लपेटकर तेल में फ्राई करें.
  9. 9
    अच्छी तरह फ्राई करने के बाद चिकन चीज बॉम्ब को गर्मागर्म सर्व करें.
#how to make chicken cheese bomb snacks recipe in hindi #chicken boms #chicken cheese bomb recipe in hindi #चिकन चीज बॉम्ब रेसिपी #चिकन चाइनीज बॉम्ब कैसे बनाते हैं #kids special chicken cheese bomb #chicken chinese bomb recipe in hindi #cheese bomb gallery
View Full Version