Full Version →

चिकन जलफरेजी

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन में कुछ नया फ्लेवर तलाश रहे हैं तो बना सकते हैं चिकन जलफरेजी. कराची शहर का यह लजीज चिकन बनाना बेहद आसान है. आइए देखें क्या है इसका तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
39 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को 2 बार पानी से धो लें और छोटे-छोटे चीरे लगा दें.
  2. 2
    अब अदरक-लहसुन पेस्‍ट , हल्‍दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चिकन को मैरिनेट करें और एक घंटे के लिए रख दें.
  3. 3
    एक गहरा पैन लें और इसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल गर्म होने पर इसमें प्‍याज डालकर भूरा होने तक भूनें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालें और हल्‍की आंच पर 2 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    अब इसमें चिकन डालें और हल्‍की आंच पर पलट-पलट कर 5-7 मिनट तक फ्राई कर लें. इसे अच्‍छी तरह क्रिस्‍पी हो जाने दें.
  6. 6
    इसके बाद पैन में हरी मिर्च मिलाएं और टमाटर डालकर तुरंत ही नमक डालें. इसे 5 मिनट तक अच्‍छी तरह पकाएं जिससे टमाटर गल जाए.
  7. 7
    अब ग्रेवी में गरम मसाला पाउडर डालें और अच्‍छी तरह 3-4 मिनट तक हल्‍की आंच पर चलाते हुए पकाएं.
  8. 8
    फिर इसमें एक कप पानी डालें और पैन को 5 मिनट के लिए ढक दें. इससे चिकन अच्‍छी तरह पक जाएगा.
  9. 9
    गैस बंद कर दें और चिकन को हल्का ठंडा होने के बाद धनिया छिड़कर पुलाव या रोटी के साथ सर्व करें.
#chicken #chicken jalfarezi #non veg recipes #non veg #ramzaan special food #pakistani nonveg dish #indian kitchen #how to make chicken jalfarezi recipe in hindi
View Full Version