Full Version →

चिकन मंचूरियन

नॉन वेज नॉन-वेज,डिनर

चिकन के चाइनीज स्‍वाद चिकन मंचूरियन को स्‍टार्टर और स्‍नैक्‍स में काफी पसंद किया जाता है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकती है...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
138 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में कार्नफ्लोर, अंडे, 2 कटी हरी मिर्च, नमक और अदरक लहसुन पेस्‍ट डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें.
  2. 2
    फिर उसमें आधा कप गरम पानी डाल कर फेंटे और अब बोनलेस चिकन को इस पेस्‍ट में अच्‍छी तरह से लपेट कर प्‍लेट में रखते जाएं.
  3. 3
    कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें चिकन पीस को डीप फ्राई करके टिशू पेपर पर रखते जाएं.
  4. 4
    अब पैन में दो चम्‍मच तेल डालें, फिर उसमें बारीक कटी अदरक और लहसुन डालकर फ्राई करें.
  5. 5
    उसके बाद हरी मिर्च डालकर आंच कम करके कुछ देर पकाएं.
  6. 6
    फिर सोया सॉस, टोमैटो सॉस और अजीनोमोटो डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    अब कटी धनिया और आधा कप पानी डाल कर पकाएं और कुछ देर बाद फ्राई चिकन पीस डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें.
  8. 8
    चिकन मंचूरियन को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं और ऊपर से कार्न फ्लोर डालें, जिससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी.
  9. 9
    अब तैयार चिकन मंचूरियन को फ्राइड राइस या नूडल्‍स के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#Chicken Manchurian recipe #Chicken Manchurian recipe in Hindi #how to make Chicken Manchurian recipe at home #Homemade Chicken Manchurian recipe #Dahi chicken Recipe in Hindi
View Full Version