नॉन वेज खाने वालों के बीच चिकन टिक्का बिरयानी का अलग ही क्रेज होता है. तो जानें कैसे तैयार की जाए यह टेस्टी डिश...
Servings
4 - 6
★ 4.4
Rating
115 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
एक किलो बोनलेस चिकन, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक किलो बासमती चावल, एक चम्मच अदरक पेस्ट, एक चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच नींबू रस
3 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक तिहाई चम्मच हल्दी पाउडर
2 प्याज, स्लाइस किए हुए
2 टमाटर, कटे हुए, एक चम्मच बिरयानी मसाला
5 लौंग
2 तेज पत्ता
4 इलायची
4 टुकड़े दालचीनी, नमक स्वादानुसार
2 चम्मच घी, एक कप तेल, चुटकी भर खाने वाला पीला रंग, चुटकी भर केसर, आधा कप दूध, आवश्यकतानुसार पानी, चुटकीभर केसर
🍳 विधि
1
चावल 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
इसके बाद केसर को भी थोड़े से पानी में भिगो कर किनारे रख दें.
3
चिकन को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल लें.
4
अब एक बड़े बर्तन में चिकन पीस, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, लौंग, इलायची, बिरयानी मसाला, नींबू का रस, पीला रंग, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट को अच्छी तरह मिला लें.
5
मैरीनेट किए हुए चिकन को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
6
अब एक बड़े बर्तन में चावल और पानी डालकर उबाल लें और फिर पानी छान कर चावल को अलग कर लें.
7
अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें तेज पत्ता, दालचीनी और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें टमाटर डाल कर गलने तक पकाएं.
8
अब इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डाल कर 10 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं. आप चाहें तो चिकन को पहले से ग्रिल भी कर सकते हैं.
9
अब इसमें चावल, केसर पानी डालें और अच्छी तरह मिला कर 5-10 मिनट तक मध्यम आंच पर ढककर पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
10
चिकन टिक्का बिरयानी तैयार है. गरमागरम इसे सर्व करें.
11
ध्यान दें - अगर आपके हिसाब से यह क्वांटिटी ज्यादा हो तो चावल और चिकन कम भी ले सकते हैं. बस बेहतरीन स्वाद के लिए इनको बराबर मात्रा में रखें.
#non veg#biryani#chicken#chiken tikka biryani#indian recipes#indian kitchen#how to make chicken tikka biryani recipe in hindi#chicken biryani#non veg dish