Full Version →

चिकन टिक्का मसाला

नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

ब्रिटेन की सबसे फेवरेट डिश के तौर पर राज करने वाली इंडियन डिश चिकन टिक्का मसाला एक मजेदार डिश है. इसे पंजाब में काफी पसंद किया जाता है. इसे आप स्‍नैक्‍स के तौर पर भी ले सकते हैं...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले प्याज, लहसुन व हरी मिर्च को बारीक पीसकर इसमें गरम मसाला, नमक व सिरका डालकर मिला दें.
  2. 2
    अब इस मसाले को चिकन के टुकड़ों में अच्छी तरह लपेटकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें. ऐसे बनाएं एग-चिकन सैंडविच
  3. 3
    सुबह इन टिक्कों को सींख में पिरोकर तंदूर में सेंके व अलग रख दें. अगर तंदूर नहीं है तो ग्रिल या फिर अवन में भी सेंक सकते हैं.
  4. 4
    अब अदरक, लहसुन व नमक को एक साथ मिलाकर बारीक पीस लें. लजीज चिकन चटपटा
  5. 5
    एक पैन में मक्खन गर्म करके प्याज, अदरक, लहसुन व मक्खन का पिसा मिश्रण डालकर प्याज को सुनहरा भून लें.
  6. 6
    इसके बाद हल्दी, जीरा, मिर्च, गरम मसाला, धनिया और पानी डालकर 2 मिनट तक भूनें. एक उबाल आने पर क्रीम व चिकन टिक्के डाल दें और ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं. (जामा मस्जिद का जायका-ए-खास
  7. 7
    कुछ समय बाद बादाम का पेस्ट डालकर 2 मिनट बाद स्वादिष्ट चिकन टिक्का उतार लें. (चिकन जलफरेजी की रेसिपी)
  8. 8
    मसालेदार चिकन टिक्का को रोटी या फिर चावल के साथ मजे खाएं और सर्व करें.
#chicken tikka masala #chicken tikka #mughlai chicken #mughlai kaju chicken masala #mughlai cashew chicken masala recipe in hindi #cashew chicken #mughlai gravy recipe #cashew gravy chicken masala #how to make mughlai cashew chicken masala recipe in hindi
View Full Version