नाश्ते में नॉन वेज बनाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आपकी मुश्किल को कम करने के लिए और स्वाद को बरकरार रखने के लिए हम बता रहे हैं क्लब सैंडविच, जो नॉन वेज भी है और झटपट तैयार भी हो जाती है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 ब्रेड स्लाइस
2 चिकन पीस (पके हुए)
2 टमाटर स्लाइस
2 चीज स्लाइस
2 ऑमलेट
3 पत्तागोभी के पत्ते
2 टेबलस्पून मेयोनीज
2 टेबलस्पून मक्खन
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले ब्रेड के किनारे अलग कर लें.
2
मीडियम आंच पर एक तवे पर मक्खन डालकर गर्म करें और ब्रेड के स्लाइस सेंक लें.
3
अब ब्रेड पर मेयोनीज लगाकर पत्तागोभी और चिकन के पीस बीच में रख दें.
4
इसके ऊपर दूसरी ब्रेड लगाकर टमाटर और ऑमलेट की स्लाइस रखकर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क दें.
5
फिर एक और ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें.
6
तैयार है क्लब सैंडविच. तिकोना काटकर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#club sandwich#easy club sandwich#tasty club sandwich#home made club sandwich#club sandwich in hindi#how to make club sandwich in hindi#non-veg sandwich#how to make club sandwich