Full Version →

सीखिए हैदराबादी आलू चिकन कीमा बनाने की आसान विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन कीमा में अगर थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर लिया जाए तो इससे शानदार डिश बन सकती है. करना बस इतना है कि कीमे में आलू मिलाना है. यह हैदराबाद में काफी पसंद किया जाता है.

Servings
4 - 6

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
  2. 2
    जब तेल गरम हो जाए तो लहसुन और अदरक का पेस्ट 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  3. 3
    इसके बाद प्याज डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    फिर हरी मिर्च और हल्दी डालकर मिला लें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें चिकन कीमा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं.
  6. 6
    फिर लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    जब कीमा हल्का पक जाए तो टमाटर डालकर 10 से 15 मिनट तक और पकाएं. तय समय बाद इसमें दही और आलू डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    अब पानी डालकर धीमी आंच पर इसे 25 से 30 मिनट पकने के लिए छोड़ दें. इसे ढककर पकाएं.
  9. 9
    तय समय बाद इसमें गरम मसाला डालें और मिलाकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार आलू चिकन कीमा को धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make hyderabadi aloo aalu chicken keema recipe in hindi #aloo keema #keema aloo matar #mutton keema aloo #keema aloo matar recipe #keema recipe by faiza #matar keema banane ki recipe #keema gravy recipe #pakwangali cooking tips #how to make tasty c
View Full Version