Full Version →

जानिए लजीज कड़ाही मटन बनाने की बेस्ट विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

यदि नॉन-वेज खाते हैं और मटन से बनी चीजें आपको खाना व बनाना पसंद है तो एक बार जरूर ट्राई कीजिए कड़ाही मटन बनाना. कड़ाही मटन में खड़े मसालों को प्याज के साथ पीसकर डाला जाता है.

Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मटन को दो बार धो लें.
  2. 2
    इसका पानी निचोड़कर निकाल दें और एक बर्तन में रखें.
  3. 3
    फिर मटन में दही और हींग का पानी डालकर मैरीनेट करके 15-20 मिनट तक रख दें.
  4. 4
    जब तक मटन मैरीनेट हो रहा है तब तक पपीता, बादाम, खसखस, लौंग जायफल, जावित्री, दोनों इलायची, काला मिर्च, नारियल का बुरादा, अदरक, प्याज को पीसकर पेस्ट बना लें.
  5. 5
    तय समय बाद मीडियम आंच पर गहरे तले वाली कड़ाही रखें.
  6. 6
    कड़ाही गरम होने के बाद इसमें एक चम्मच तेल डालें. इसके बाद इसमें तेज पत्ता और मटन डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर मटन बाहर निकाल लें.
  7. 7
    (झटपट सीखें पालक गोश्त बनाना..)
  8. 8
    अब कड़ाही में बचा हुआ तेल और घी डालें.
  9. 9
    फिर इसमें जीरा, लाल मिर्च और तैयार पेस्ट डालें और भूनें. इसमें 10-15 मिनट लगेंगे. मसाले को चलाते रहें ताकि यह बर्तन की तली में चिपके नहीं.
  10. 10
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें भुना मटन , नमक और आधा कप पानी डालकर मिलाएं व ढक दें.
  11. 11
    मीडियम आंच पर 25-30 मिनट तक ढककर पकाएं. इसे बीच-बीच में चला दें. ताकि मटन कड़ाही की तली में चिपके नहीं.
  12. 12
    कड़ाही मटन को जीरा राइस के साथ खाएं और खिलाएं.
#how to make kadahi kadai mutton nonveg recipe in hindi #kadai gosht recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #best non veg recipe in pakwangali #mutton kadahi recipe in hindi #mutton roghan josh #mutton biryani recipe in hindi #mutton korma recipe
View Full Version