नॉन वेज खास खड़ा मसाला गोश्त कई तरह के खड़े मसालों को मिलाकर बनाया जाता है, जो मटन को बहतरीन स्वाद देता है.
Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
14 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
एक किलो मटन, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), तीन बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट, चीन बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट, एक छोटा चम्मच सौंफ, सात साबुत सूखी लाल मिर्च, दस लौंग, तीन तेजपत्ता, दालचीनी का तीन छोटा टुकड़ा, दस इलायची, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच जावित्री का चूर्ण, आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक कप दही, आधा कप चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
2
तेल गरम होने के बाद इसमें सौंफ, सूखी लाल मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर भून लें.
3
इनके चटकने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
4
जब प्याज सुनहरा हो जाए तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और 4 से 5 मिनट तक भूनें.
5
तय समय के बाद इसमें मटन डालकर अच्छे से मिला दें और 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
6
इसके बाद इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं और कड़ाही को ढककर दें.
7
मिनट बाद आंच धीमी कर दें और मटन को अच्छे से पकने दें.
8
जब मटन अच्छे से गल जाए तो गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर, धनियापत्ती पाउडर, जीरा पाउडर, जावित्री पाउडर, जायफल पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
9
अब दोबारा मटन को करीबन 5 मिनट तक पकाएं ताकि यह मसालों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए और आंच बंद करे दें.
10
तैयार है खड़ा मसाला गोश्त. हरी मिर्च से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make Khada Masala Gosht Recipe in hindi#khade masale ka gosht recipe in hindi#mutton khara masala recipe#khade masale ka gosht recipe in urdu#khara masala gosht recipe urdu#masala gosht recipe in urdu#how to make khada masala gosht kharda chi