मसाला चिकन फ्राई
नॉन वेज में कुछ स्पाइसी ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला चिकन फ्राई एक बार टेस्ट करके देखें. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 8-10 चिकन पीस
- 1 प्याज स्लाइस में कटा हुआ
- 5-6 कलियां लहसुन, कद्दूकस किए हुए
- 5 हरी मिर्च कटी हुई, बारीक कटी हुई
- 2 नींबू रस
- 1 टमाटर, गोल आकार में कटा हुई
- 2 कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच हरी धनिया कटी हुई
- 5 करी पत्ता
- 4 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले चिकन पीस में किसी सलाई या कांटे वाले चम्मच की मदद से छेद कर दें जिससे इनके अंदर तक मसाला घुस जाए.
-
2
अब चिकन को नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू के रस से मैरिनेट करें और फ्रिज में करीबन 1 घंटे के लिए रख दें.
-
3
एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, करी पत्ता, हरी धनिया और जीरा पाउडर डालें और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
-
4
इसमें चिकन पीस डालकर अच्छी तरह लपेट लें.
-
5
अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में रखें. जब तेल बिल्कुल गर्म हो जाए तब इसमें चिकन पीस को फ्राई करें.
-
6
चिकन को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
-
7
लीजिए तैयार हो गया फ्राइड चिकन. इसे प्याज और टमाटर के साथ सर्व करें.
#masala chicken fry
#chicken masala
#spicy chicken
#non veg recipes
#non veg dish
#indian kitchen
#indian recipes
#how to make masala chicken fry recipe in hindi
#chicken wings fry