Full Version →

ये है स्वादिष्ट और तीखी मसाला फिश करी बनाने का तरीका

नॉन वेज नॉन-वेज

मसाला फिश करी मछली की आम रेसिपी से थोड़ा ज्यादा स्पाइसी होती है. इसे बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है.

Servings
2 - 4
★ 3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहल मछली को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    इसके बाद लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च , प्याज, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर को बारीक पीस लें.
  3. 3
    अब मछली को पिसे हुए मसाले के साथ मिलाकर 25-30 मिनट के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही इसमें करी पत्ता डालकर तड़काएं.
  6. 6
    जब करी पत्ता तड़क जाए तो मसाला लगी मछली डालकर फ्राई करें. कड़ाही में एक बार में 4-5 पीस ही डालें.
  7. 7
    मछली के सारे पीस को अच्छी तरह फ्राई करके निकाल लें.
  8. 8
    अब बचे हुए तेल में टमाटर का पेस्ट, नारियल का दूध और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तेज आंच में पकाएं.
  9. 9
    जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें मछली के पीस डालें. एक कप पानी डालकर एक-दो उबाल लगाकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है तीखी मसाला फिश करी. रोटी और चावल के साथ खाएं.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    अगर आपको ज्यादा तीखापन चाहिए तो इसमें 1-2 हरी मिर्च और आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और डाल सकते हैं.
#how to make masala fish curry recipe in hindi #fish curry in hindi #easy fish curry recipe #how to make fish curry indian style #south indian fish curry recipe #how to make fish curry in tamil #how to make fish curry kerala style #andhra fish curry recipe
View Full Version