मुलगई खानों का अपना अलग ही स्वाद होता है. मुगलई खानों में कम मसालों का इस्तेमाल होता है जिससे इनका स्वाद बढ़िया रहता है. ऐसी ही एक रेसिपी है मुगलई चिकन महारानी की. इसे दही, प्याज और काजू की ग्रेवी में पकाया जाता है.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 टीस्पून साबुत धनिया
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 तेजपत्ता, थोड़ी-सी जावित्री
1/2 टीस्पून लाल मिर्च
1 टीस्पून जीरा
3 छोटी इलायची
4-5 लौंग
6 साबुत लाल मिर्च
1 टीस्पून सौंफ
1/2 किलो चिकन
1 टीस्पून नमक
1 टीस्पून लहसुन पाउडर
2 छोटे प्याज
8-10 काजू
1/4 कप तेल
1 1/2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
1/2 कप दही
1/2 कप पानी
3 हरी मिर्च, चीरा लगा दें
4-5 काजू, बीच से फाड़ लें
1 टीस्पून कसूरी मेथी
1 टेबलस्पून धनियापत्ती
🍳 विधि
1
मुगलई चिकन महारानी बनाने के लिए सबसे पहले साबुत मसालों को रोस्ट कर लें.
2
इसके लिए मीडियम आंच पर कड़ाही रखें. फिर इसमें सारे सूखे मसाले जैसे जीरा, धनिया, जावित्री, लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची, सौंफ, लाल मिर्च और डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए रोस्ट कर लें.
3
इन्हें एक प्लेट पर निकाल लें. ठंडे होने के बाद बारीक पीस लें.
4
इस मसाले को एक कटोरी में निकाल लें. अब इसमें मिलाएं नमक और लहसुन पाउडर. लहसुन पाउडर न हो तो इसे स्किप कर सकते हैं. सारे मसालों को मिला लें.
5
प्याज और काजू को एक साथ पीस लीजिए.
6
मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
7
फिर इसमें दालचीनी और तेज पत्ता डाल दें. साथ ही तैयार किया प्याज वाला पेस्ट भी डाल लें.
8
इसे 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और मिलाते हुए पकाएं.
9
सेकेंड पकाने के बाद इसमें दही डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें. आंच एकदम धीमी कर दें.
10
जब दही अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो आंच फिर से मीडियम कर लें.
11
इसके बाद कड़ाही में तैयार किया हुआ मसाला डालकर मिला लें. चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं.
12
जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें चिकन पीसेस डालकर अच्छी तरह मिला लें. 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें पानी डाल दें.
13
कड़ाही को ढक दें और चिकन 12-15 मिनट तक पकाएं. अगर आपको लग रहा है कि ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी है तो इसमें थोड़ा-सा और पानी मिला लें.
14
जब चिकन पक जाए तो इसमें क्रीम डालें और मिला लें.
15
क्रीम डालने के बाद चिकन को 2-3 मिनट तक और पका लें, लेकिन आंच धीमी रखें. ऐसा करने से क्रीम फटेगी नहीं.
16
इसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च और काजू डाल लें. इसके बाद इसमें कसूरी मेथी डालकर ढक दें.
17
आखिर में धनियापत्ती डाल दें और आंच तेज करके 2-3 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
18
तैयार मुगलई चिकन महारानी को रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#Delicious Mughlai Chicken Maharani recipe#mughlai chicken korma recipe in hindi#mughlai chicken maharani recipe#how to make mughlai chicken maharani at home recipe#मुगलई चिकन महारानी#चिकन महारानी