Full Version →

मुरादाबादी यखनी चिकन बिरयानी बनाने की आसान विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन टिक्का, चिकन करी से इतर कुछ ज्यादा मजेदार चीज पकाकर खाना चाहते हैं तो यह रेसिपी ट्राई कीजिए. आपको लगता है कि यखनी बिरयानी बनाना बहुत मुश्किल है तो ऐसा बिलकुल नहीं है. इन स्टेप को फॉलो कर आप भी मुरादाबाद की प्रसिद्ध यखनी बिरयानी बना सकते हैं.

Servings
4 - 6
★ 3.4
Rating
22 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और इसे पानी में भिगोकर 40-45 मिनट के लिए रख दें.
  2. 2
    इसके बाद यखनी पोटली के लिए सूती के कपड़े में सारे मसाले जीरा, सौंफ, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और प्याज रखकर बांधें और एक पोटली बना लें.
  3. 3
    (चिकन कोरमा बिरयानी
  4. 4
    )
  5. 5
    यखनी पोटली तैयार है.
  6. 6
    अब कूकर में चिकन, एक लीटर पानी, मसाले वाली पोटली और दो बड़ा चम्मच डाल दें.
  7. 7
    (ये है चिकन धोने और पकाने का सही तरीका
  8. 8
    )
  9. 9
    कूकर का ढक्कन लगाकर इसे एक सीटी आने तक तेज आंच पर रखकर पकाएं.
  10. 10
    सीटी लगने के बाद आंच बंद कर दें और प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  11. 11
    मसाले की पोटली को दबाकर इसका पानी निथार/निकाल दें.
  12. 12
    (ढाबा स्टाइल मटन करी )
  13. 13
    फिर चिकन को भी छलनी से निकालकर प्लेट पर रख लें.
  14. 14
    कूकर का पानी एक बर्तन में निकाल कर रख लें और इसे धोकर साफ कर लें.
  15. 15
    अब बिरयानी बनाने की तैयारी करते हैं. इसके लिए कूकर को मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  16. 16
    इसमें तेल डालें और जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, इलायची, तेज पत्ता और प्याज डालकर चलाते हुए 4-5 मिनट तक भूनें. (ढाबा स्टाइल में चिकन बनाने की विधि
  17. 17
    )
  18. 18
    इसके बाद इसमें चिकन डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. फिर इसमें धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर और एक बड़ा चम्मच नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाए.
  19. 19
    तैयार चिकन में बचा हुआ यखनी का आधा लीटर पानी के साथ एक लीटर पानी मिलाएं.
  20. 20
    पानी मिलाने के बाद इसमें चावल (पानी निकाल दें) और नींबू का रस डालें, ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर एक सीटी आने तक रखें.
  21. 21
    सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  22. 22
    इसमें पीला रंग या फिर दूध में मिला हुआ केसर डालकर मिलाएं.
  23. 23
    आप चाहें तो इसमें केवड़ा जल भी डाल सकते हैं.
  24. 24
    तैयार यखनी मुरादाबादी बिरयानी को खीरा, प्याज या फिर पुदीने के रायते साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make muradabadi moradabadi yakhni chicken biryani step by step recipe in hindi #how to make muradabadi chicken biryani recipe in hindi #how to make tasty yakhni biryani homemade recipe in hindi #muradabadi mutton biryani recipe in hindi #moradabad
View Full Version