Full Version →

मटन कीमा पुलाव

नॉन वेज नॉन-वेज,लंच

लंच टाइम हो गया तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी. घर पर बनाइए लजीज मटन कीमा पुलाव.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में तेल, जीरा, दालचीनी, तेजपत्ता, और लौंग डालकर 2 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें.
  2. 2
    अब इसमें चीनी मिलाएं और फिर एक मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें.
  3. 3
    प्याज मिलाएं और ढककर 10 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें जब तक यह सुनहरे न हो जाए.
  4. 4
    बीच में इसे दो बार जरूर चलाएं.
  5. 5
    अब इसमें मटन कीमा डालकर 10 मिनट तक बिना ढके हाई मोड पर माइक्रोवेव करें.
  6. 6
    फिर इसमें टमाटर, आधी टमाटर प्यूरी, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक माइक्रोवेव  करें.
  7. 7
    अब इसे बिना ढके 5 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें.
  8. 8
    बीच में इसे दो बार जरूर चलाएं ताकि सामग्री एकसार पके.
  9. 9
    अब इसमें चावल, बाकी बची प्यूरी व पानी डालें और ढककर 10 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें.
  10. 10
    इसे माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें. अगर पानी नहीं सूखा है तो इसे परोसने से पहले इसे जरूरत के ह‍िसाब से 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक और माइक्रोवेव कर लें.
#mutton #keema #mutton keema pulav #keema pulav #indian recipes #microwave dish #how to make mutton keema pulav recipe in hindi #non veg dish #mutton recipes #indian kitchen
View Full Version