Full Version →

घर में बनाना सीखिए यमी मटन कीमा रोल, ये है रेसिपी

नॉन वेज नॉन-वेज

कीमा रोल आजकल ज्यादातर रेस्टोरेंट्स में मिलते हैं. एक रोल में आपका पेट भी भर जाता है. इसे लंच में ले जाया जा सकता है. ज्यादा लोग एग या फिर चिकन रोल बनाना और खाना पसंद करते हैं. लेकिन असली स्वाद चाहिए तो मटन कीमा रोल बनाइए.

Servings
2 - 4,4 - 6
★ 5
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4,4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बाउल में कीमा, योगर्ट, जिंजर गार्लिक पेस्ट, लाल मिर्चा पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  2. 2
    मैरिनेड किए हुए कीमा को 40 मिनट के लिए रख दें.
  3. 3
    पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. इसमें मैरिनेड किया हुआ मटन कीमा डालकर चलाते हुए पकाएं.
  4. 4
    15 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  5. 5
    कीमे को 10-12 बराबर भागों में बांट लें.
  6. 6
    एक दूसरे बाउल में आटा, दही, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
  7. 7
    आटे को 8-10 मिनट तक ढककर रख दें.
  8. 8
    आटे से 10-12 बराबर लोइयां बना लें.
  9. 9
    सभी लोइयों की मोटी रोटियां बेल लें.
  10. 10
    मीडियम आंच पर तवा गर्म करें.
  11. 11
    इसमें एक-एक करके रोटियां सेंक लें.
  12. 12
    एक रोटी चॉपिंग बोर्ड पर रखें. इस पर हरी चटनी, चिली सॉस और टोमैटो सॉस लगाएं.
  13. 13
    फिर एक हिस्सा मटन कीमा, कुछ प्याज के टुकड़े, नींबू का रस और चाट मसाला छिड़ककर रोल करें.
  14. 14
    रोल को आप टिश्यू पेपर या रैप पेपर में लपेट लें.
#how to make mutton keema roll at home recipe in hindi #mutton keema roll recipe in hindi #chicken keema roll recipe in hindi #egg roll recipe in hindi #chicken tikka roll recipe in hindi #Masala Keema Roll Wrap n Roll #मटन कीमा रोल बनाने की विधि
View Full Version