आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन शायद ही आपने कभी इसके सूप का स्वाद लिया हो. वैसे तो आलू हर डिश का स्वाद बढ़ा देता है, लेकिन अब ट्राई करिए इससे बनने वाला नॉन वेज सूप, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
3 आलू कटे हुए
1 प्याज कटी हुई
4 कप चिकन ब्रोथ
1/2 कप मैदा
1 कप क्रीम
1 कप चीज कद्दूकस किया हुआ
1/2 टीस्पून लहसुन पेस्ट
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्रेशर कूकर में आलू, प्याज और चिकन ब्रोथ डालकर 2 सीटी लगा लें.
2
अब मिश्रण को ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बनाएं.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें.
4
इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.- अब आलू का पेस्ट डालकर पकाएं.
5
इसके बाद मैदा मिलाकर चलाते हुए पकने दें.
6
जब सूप गाढ़ा होने लगे तब क्रीम और चीज डालकर मिलाएं और 2 मिनट और पका लें.
7
काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं.
8
तैयार है आलू का सूप. गरमागरम इसे सर्व करें.
#potato soup#easy potato soup#tasty potato soup#home made potato soup#potato soup in hindi#how to make potato soup in hindi#aloo pyaj ke soup#how to make potato soup