पंजाबी अंडा मसाला में कई तरह के मसाले पड़ते हैं जिससे यह डिश स्पाइसी हो जाती है. वैसे आप अपने हिसाब से तीखापन एडजस्ट कर सकते हैं. तो आइए बनाते हैं पंजाबी अंडा मसाला...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
685 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 अंडे
1 प्याज
3 चम्मच तेल
1 तेजपत्ता
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच टमाटर पेस्ट
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक, स्वादानुसार
1 चम्मच पिसी कसूरी मेथी, आधा चम्मच अमचूर पाउडर
1 चम्मच किचन किंग मसाला
3 कप पानी, पेस्ट बनाने की सामग्री
2 प्याज
4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
8 लहसुन कलियां
2 लौंग लौंग, आधा इंच दालचीनी
1 चम्मच सौंफ
3 मीडिमय साइज के टमाटर
🍳 विधि
1
अंडे उबालकर छील लें और इसमें बारीक चीरे लगा लें. जिससे इनमें ग्रेवी आसानी से घुस सके.
2
प्याज छील लें. 1 प्याज को बारीक काट लें. बाकी 2 को बड़े टुकड़ों में काट लें, ग्रेवी बनाने के लिए.
3
अब पेस्ट बनाने वाली सामग्रियों को जार में डालें और पीसकर बारीक पेस्ट बनाएं. (इसमें टमाटर न मिलाएं.)
4
टमाटर की अलग प्यूरी तैयार करें.
5
मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें तेज पत्ता और जीरा डालें.
6
इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें फिर इसमें प्याज वाला पेस्ट डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर या तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी तेल न छोड़ने लगे.
7
अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर टोमैटो प्यूरी और नमक मिलाएं.
8
7 मिनट पकाकर इसमें 3 कप पानी डालें. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें उबले अंडे डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
9
इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
10
अब इसमें किचन किंग मसाला डालें. 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें.
11
धनिया पत्ती से गार्निशिंग कर गरमागरम सर्व करें.
#egg curry#egg masala#punjabi anda curry#punjabi anda masala#non veg food#indian recipes#indian kitchen#how to make punjabi anda masala recipe in hindi#the taste of punjab#spicy egg curry