पंजाबी क्रीमी चिकन की विधि बहुत आसान है और यह स्वाद में भी बहुत बढ़िया है. इसमें चिकन को क्रीम और मसालों के साथ भूनकर बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक किलो बोनलेस चिकन, सौ ग्राम क्रीम, नमक स्वादानुसार, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो प्याज (बारीक कटे हुए), आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, तीन बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
2
जब तेल गरम हो जाए तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें.
3
इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
4
अब इसमें चिकन डालें और मसालों को अच्छे से मिक्स कर 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
5
तय समय के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
6
जब चिकन अच्छे से पक जाए तो इसमें क्रीम डालकर मिला लें.
7
दोबारा इसे 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं. (इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं.)
8
जब चिकन अच्छे से पक जाए तो इसमें कसूरी मेथी मिलाकर आंच बंद कर दें.
9
तैयार है क्रीमी चिकन. धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खिलाएं और खाएं.
#how to make punjabi creamy chicken recipe in hindi#benefits of eating chicken for healthy body in hindi#disadvantages of eating chicken#chicken benefits for skin
harmful effects of roasted chicken#eating chicken everyday side effects#is chicken heal