Full Version →

सीखिए कश्मीरी तबाक माज बनाने की विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

तबाक माज को अमेरिकी और ब्रिटिश मटन चॉप्स का कश्मीरी संस्करण कहा जा सकता है, जिसे मिर्च पाउडर और नमक के साथ फ्राई किया जाता है. कश्मीर में यह भेड़ के गोश्त से बनता है, लेकिन कई जगह इसे मटन से भी बनाया जाता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    कश्मीरी तबाक माज  (Tabak Maaz) बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    जब पानी उबलने लगे तो इसमें मटन रिब्स डाल दें और ढककर 10 मिनट तक और उबालें.
  3. 3
    इसके बाद मटन रिब्स को कड़ाही से निकालकर छलनी या ड्रेनर में डालकर ठंडे पानी में 1 मिनट तक धो लें.
  4. 4
    कड़ाही में बचा पानी एक अलग बर्तन में रख लें.
  5. 5
    इसी कड़ाही को धो लें और फिर से मीडियम आंच पर रखें.
  6. 6
    इसमें दूध, आधा कप पानी के साथ दोनों इलायची, दालचीनी, लौंग, सौंफ, सोंठ, गरम मसाला, तेजपत्ता और नमक डालकर उबलने के लिए रखें.
  7. 7
    जब उबाल आने लगे तो इसमें मीट रिब्स डालकर दूध के सूखने तक मटन रिब्स को पकाएं.
  8. 8
    (एक दूसरा यह है कि पहले मटन को एक कप पानी के साथ प्रेशर कूकर में डालकर 4-5 सीटी लगाकर उबाल लीजिए. इसके बाद मटन रिब्स को निकालकर एक दूसरे बर्तन में दूध के साथ खड़े मसाले डालकर मटन रिब्स को दूध सूखने तक पका लीजिए.)
  9. 9
    जब तक मटन दूध के साथ पक रहा है तब तक दही वाला मसाला तैयार कर लीजिए.
  10. 10
    इसके लिए एक बड़े कटोरे या बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर और दो चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  11. 11
    जब दूध सूख जाए तो मटन को कड़ाही से निकालकर प्लेट पर रख लें.
  12. 12
    कड़ाही को साफ कर लें और इसे मीडियम आंच पर रख दें.
  13. 13
    इसमें घी डालें और गर्म होने दें.
  14. 14
    इसके बाद एक-एक मटन रिब्स को दही वाले पेस्ट में डिप करते जाएं और घी में डालते जाएं. पलटकर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. एक बार में 2 रिब्स ही डालें.
  15. 15
    इसी तरीके से सारे मटन रिब्स फ्राई करें.
  16. 16
    तैयार तबाक माज (Tabak Maaz) को गर्मागर्म सर्व करें क्योंकि मटन रिब्स पर जमी चर्बी इसी वक्त काफी टेस्टी लगता है.
#how to make tabak maaz kashmiri recipe in hindi pakwangali #tabak maaz hindi recipe #tabak maaz banane ki vidhi hindi me #kashmiri tabak maaz kaise banate hain #kashmiri dish tabak maaz ki recipe #तबाक माज की रेसिपी #article 370 jammu and kashmir
View Full Version