Full Version →

तेंगा फिश करी

नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

भारत के खाने की गुम होती रेसिपीज में से एक है असम की तेंगा माछ सब्‍जी. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्‍वाद है जायकेदार...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
49 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मछली के टुकड़ों को अच्‍छी तरह पानी से साफ कर लें और फिर उनमें नमक और हल्‍दी पाउडर लगाकर 15 मिनट के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें.
  2. 2
    अब एक पैन में दो चम्‍मच सरसों का तेल डालकर गरम करें और मेरिनेट किए हुए टुकड़ों को मध्‍यम आंच पर तल लें.
  3. 3
    तले हुए मछली के टुकड़ों को प्‍लेट में निेकालकर अलग रख लें.
  4. 4
    अब उसी पैन में एक चम्‍मच तेल डालकर गरम करें और फिर उसमें पंच फोरन के बीज डालें.
  5. 5
    जब ये बीज चटकने लगें तो उसमें कटा प्‍याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
  6. 6
    प्‍याज के सुनहरा होने पर उसमें टमाटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    प्‍याज-टमाटर के मिक्‍सचर में सरसों का पेस्‍ट, हल्‍दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं.
  8. 8
    मसाले में नींबू का रस और नमक डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और फिर इसमें पानी डालकर पकाएं.
  9. 9
    सब्‍जी की तरी में मछली के टुकड़े डालें और मध्‍यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    तेंगा फिश करी तैयार है. इसे कटे हरे धनिया से सजाकर राइस के साथ सर्व करें.
#tenga fish curry recipe #tenga fish curry recipe in Hindi #How to make tenga fish curry recipe at home #assamese tenga fish curry #assamese Food #Lost recipes of India
View Full Version