अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो, बनाना बिल्कुल भी न भूलें तहसीलदारी मटन कोरमा. यह रेसिपी एक जाने-माने तहसीलदार ने बनाई थी जिसमें कम मसालों और बहुत ज्यादा मलाई डाली जाती है...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
301 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो मटन, प्याज का पेस्ट 2, अदरक-लहसुन पेस्ट 2 चम्मच, दही एक चौथाई कप, क्रीम एक चौथाई कप, खोया 2 चम्मच, रबड़ी एक चौथाई कप, चुटकीभर जायफल पाउडर, मिर्च पाउडर 2 चम्मच लाल, स्वादानुसार नमक, तेल 4 बड़ा चम्मच
🍳 विधि
1
मटन को धोकर पानी निकाल लें.
2
मध्यम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें प्याज का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
3
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक भूनें.
4
अब इसमें मटन डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
5
दही को फेंट लें और पैन में डालकर लगातार चलाते रहें.
6
फिर इसमें मिर्च पाउडर, नमक, क्रीम, खोया और रबड़ी डालें.
7
अच्छी तरह मिक्स करें और 5 मिनट तक पकाएं.
8
अब इसमें आधा कप पानी डालकर आंच को धीमा करें और ढककर 30 मिनट तक पकाएं.
9
जब मटन पूरी तरह से पक जाए तब इसमें जायफल पाउडर डाल लें.
10
आंच बंद करें मटन पर धनियापत्ती डाल दें.
11
गर्मागर्म तहसीलदारी कोरमा को राइस या रोटी के साथ सर्व करें.
#mutton#mutton recipes#mutton dish#tehsildari korma#indian kitchen#indian recipes#non veg recipes#malai chicken korma#how to make tehsildari korma recipe in hindi#mutton korma#mutton curry#rabdi mutton korma