Full Version →

मसालेदार कीमा कोफ्ता

नॉन वेज नॉन-वेज

कीमा कोफ्ता एक लजीज नॉनवेज डिश है. ये डिश इफ्तार के लिए भी बनाई जा सकती है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
78 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    खसखस को साफ करके धोकर भिगो दें. आधे घंटे बाद छानकर सिलबट्टे पर बारीक पीस लें.
  2. 2
    प्याज, लहसुन, अदरक को छील-काटकर रखें.
  3. 3
    घी गरम करें. तेजपत्ते व साबुत गरम मसाला डालकर चटकाएं.
  4. 4
    इसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  5. 5
    नमक व मसाले डालकर पानी के छींटें के साथ भूनें. मसाला अच्छा भुन जाए तो घी से निथार कर 1/4 भाग मसाला कीमे में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    अब एक कड़ाही में घी गरम कर सारे कीमे के पकौड़े तल लें.
  7. 7
    अब बचे मसाले व घी में शोरबा बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें ढंककर शोरबा पकने दें.
  8. 8
    5 उबाल आने के बाद तैयार पकौड़े डालकर 2-3 उबाली और लेकर गरमा-गरम चटपटे मसालेदार कीमा के कोफ्ते चपाती के साथ सर्व करें.
#keema kofta #non-veg
View Full Version