-
1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चिकन और मैरिनेशन वाले मसाले डालकर अच्छी मिलाएं.
-
2
हथेलियों से चिकन को 5 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए मिलाने से मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा.
-
3
मैरिनेट किए हुए चिकन को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
-
4
अब हम चिकन बनाने की तैयारी करेंगे.
-
5
मीडियम आंच में बड़ी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
-
6
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन बनाने वाले मसाले डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
-
7
फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरी होने तक भूनें.
-
8
जब प्याज सुनहरी हो जाए तो कड़ाही में मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
-
9
चिकन को 5-7 मिनट तक मीडियम आंच में पकाकर आंच बंद कर दें.
-
10
चिकन को पकाना नहीं है बल्कि इसे तब तक पकाएं जब इसमें से पानी निकल जाएं. चिकन वाले पानी से चावल पकाने और इसमें चिकन का फ्लेवर आएगा.
-
11
अब हम चावल पकाएंगे.
-
12
एक बड़े बर्तन में चावल, 2 लीटर पानी, नमक और तेल डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
-
13
जब चावल उबलने लगे तो इसमें चावल पकाने वाले मसाले डाल दें.
-
14
चावल को आधा पकने तक पकाना है.
-
15
चावल के 1-2 दाने निकाल चेक कर लें.
-
16
अगर ये आधे कच्चे हैं तो आंच बंद कर दें.
-
17
बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर
-
18
चावल का पानी चलनी से छानकर निकालकर एक बड़ी थाली में फैला दें.
-
19
अब करेंगे चावल, चिकन और बाकी मसालों की लेयरिंग.
-
20
इससे पहले एक पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
-
21
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज के गोल छल्लों को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करके आंच बंद दें. बिरयानी में डालने वाली प्याज तैयार है.
-
22
अब भारी तले वाले बर्तन में हम 2 लेयर लगाएंगे. पहली लेयर में चावल. दूसरी लेयर बिरयानी सजाने वाले मसाले. ऐसी हमें 3 लेयर बनानी है.
-
23
जानें 2017 में सबसे ज्यादा पसंद की गई चिकन बिरयानी की रेसिपी
-
24
बर्तन में सबसे एक तिहाई चावल, एक तिहाई चिकन और एक तिहाई बिरयानी वाले मसाले छिड़ककर पहली लेयर तैयार करें.
-
25
इसके बाद इसी तरह से बाकी की लेयर तैयार करें. इस बात का खास ध्यान रखें ऊपर और आखिर लेयर चावल वाली होगी.
-
26
चावल की आखिरी लेयर लगाने के बाद इसपर नींबू का रस छिड़के.
-
27
बर्तन को ढककर इसके ऊपर कोई भारी चीज रख दें ताकि इसमें अच्छी बनने वाली भाप बाहर न निकलें.
-
28
बिरयानी वाले बर्तन को धीमी आंच पर 40-45 मिनट के लिए रख दें.
-
29
ये है बिरयानी यूनिवर्सिटी जहां कराया जाता है बिरयानी का कोर्स
-
30
तय समय बाद आंच बंद कर दें. ढक्कन उठाकर अंदर के किनारे से कड़छी से कुछ चावल निकाल कर चेक कर लें. अगर ये पक गएं हैं तो ठीक नहीं तो 4-5 मिनट तक और पका लें.
-
31
तैयार मुगलई बिरयानी को रायता के साथ सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं.