Full Version →

नॅान वेज में लगाएं सोया सॉस का तड़का

नॉन वेज नॉन-वेज

नॅान वेज शौकीनों के लिए पकवानगली लेकर आया है सोया सॅास के साथ बनने वाला गार्लिक सोया चिकन की रेसिपी...

Servings
4 - 6
★ 3.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में चिकन को तिल के तेल, सफेद काली मिर्च पाउडर और नमक से मैरीनेड करके 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
  2. 2
    अब एक दूसरे बॅाउल में सोया सॅास, विनेगर, ब्राउन शुगर और कॅार्न फ्लोर डालें और अच्छी तरह फेंटकर सॅास तैयार कर लें. (मसाला चिकन फ्राई)
  3. 3
    इसके बाद तेज आंच में एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें. (चावल के साथ मजा लें चिकन मंचूरियन का)
  4. 4
    जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें चिकन डालें और 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    तय समय के बाद जब चिकन सुनहरा रंग का हो जाए तब आंच बंद कर दें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. (क्या कभी खाया है चिकन का आचार)
  6. 6
    अब इसी पैन में धीमी आंच में दोबारा तेल गर्म करें और लहसुन, प्याज, अदरक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह भून लें.
  7. 7
    जैसे ही सभी चीजें पूरी तरह भुन जाए इसमें चिकन के पीस डालें और मिलाएं. (धुरंधर धोनी का फेवरेट नॉनवेज है बटर चिकन मसाला)
  8. 8
    अब चिकन पर तैयार सॅास को डालकर कड़छी से चलाते रहें जब तक कि सॅास चिकन के साथ अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए . (मिनटों में बनाना सीखें हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स)
  9. 9
    सॅास जब चिकन में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें और एक बर्तन में निकाल लें. (ऐसे बनाएं चिकन लेटस रैप)
  10. 10
    स्प्रिंग अनियन और सफेद तिल से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें चावल या नान के साथ.
#chicken #non vegetarian food #garlic #soya sauce #indian kitchen #indian recipe #chicken masala #kali mirch chicken #chicken lemon soup #chicken tikka masala #non veg garlic soya chicken in hindi #mughlai kaju chicken masala #nadan chicken curry #chicken
View Full Version