पाकिस्तान के नॉनवेज पकवानों में खास है अदरकी चिकन. वहां इसे बेहद पसंद किया जाता है. इसमें चिकन के साथ-साथ अदरक का ऐसा उम्दा फ्लेवर मिलता है कि आप इसके दीवाने हो जाएंगे.
Servings
4 - 6
★ 2.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
बोनलेस चिकन 500 ग्राम (कटा हुआ), दो प्याज (बारीक कटा हुआ), दो टमाटर (बारीक कटा हुआ), तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दो इंच अदरक का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ), तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
2
अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
3
इसके बाद इसमें बारीक कटा अदरक , हरी मिर्च और टमाटर डालकर 3 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
4
तय समय के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर मसालों को अच्छे से भून लें.
5
जरूरत के अनुसार मसालों को अच्छे से भूनने के लिए आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
6
भूनने के बाद इसमें चिकन डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
7
जब यह अच्छे से पक जाए तब आंच बंद कर दें. बारीक कटे अदरक से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.