खाना कोई भी हो लेकिन उसका असली स्वाद अचार के साथ ही आता है और अगर नींबू का अचार मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. यहां हम बता रहें कि नींबू का अचार रखने का तरीका...
Servings
4
★ 3.8
Rating
237 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
800 ग्राम नींबू
150 ग्राम नमक, तीन चौथाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, ढाई बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ बड़ा चम्मच साबुत जीरा, डेढ़ बड़ा चम्मच मेथी दाना
1 बड़ा चम्मच राई
2 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ, आधा बड़ा चम्मच हींग पाउडर
🍳 विधि
1
नींबुओं को धोकर कपड़े से पोछ लें. ध्यान रखें नींबू पर पानी नहीं होना चाहिए.
2
इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. (8-12 पीस) क्योंकि प्यार से बना है यहां के हर अचार का स्वाद...
3
धीमी आंच में एक पैन में जीरा, हींग और राई को सुनहरा होने तक भून लें.
4
इसके बाद मसालों को ठंडा कर मिक्सी में पीस लें. बिना तेल वाला हींग का अचार
5
फिर एक बर्तन में नमक, हल्दी, हींग और पिसे मसाले एक साथ डालकर मिलाएं और इसमें नींबू के टुकड़े डालकर हाथों से अच्छी मिला लें. ताकि इन पर मसाला अच्छी तरह लग जाए. ऐसे बढ़ेगा अचार का स्वाद
6
कांच की बर्नी या जार में आचार को डालकर एक महीने तक रखें. शुरुआती एक हफ्ते तक बर्नी को धूप में रखेंगे तो अचार जल्दी गलेगा. आम का गुजराती मीठा अचार
7
जार या बर्नी को दिन में एक बार हिला दें जिससे नमक अच्छी तरह से अचार में मिल जाए.
8
एक महीने बाद जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए तब इसमें कद्दूकस अदरक मिला दें. फिर जार के मुंह को एक कपडे़ से बांध कर धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें. ऐसा कुछ हफ्तों तक करें, जब तक अचार का सीरा गाढ़ा न हो जाए. इस तरह नहीं खराब होगा अचार
9
नींबू का अचार तैयार है. इसे पराठों और रोटी के साथ मजे खाएं.
10
नोट
11
अचार में तीखापन बढ़ाने के लिए इसमें 5-6 हरी मिर्च चीरा लगाकर डाल दें. गाजर का अचार बनाने की विधि
#nimbu ke achar#nimbu ka khatta meetha achar recipe in hindi#lemon pickle#nimbu ke chhilke ka achar#nimbu hari mirch ka achar#hari mirch nimbu ka achar#easiest way to prepare lemon pickle#how to make nimbu#Put this way#the lemon marinade#aam ka