बिना तेल का अचार स्वाद में कैसा लगेगा? कल्पना कीजिए. लेकिन यह रेसिपी कोरी कल्पना नहीं बल्कि बिना तेल का अचार बनता भी है और काफी पसंद भी किया जाता है. आप भी जानिए इसकी रेसिपी...
Servings
4
★ 3.4
Rating
14 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 किलो कच्चे आम, आधा कप से थोड़ा-सा कम नमक
2 बड़े चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना, आधा कप सिरका
2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हींग
🍳 विधि
1
आमों को अच्छी तरह धो लें और उनका पानी सूखने पर उनका डंठल काटकर निकाल दें. (ऐसे बढ़ेगा अचार का स्वाद
2
)
3
इसके बाद अब आम बिना छीले ही छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. (बिना तेल वाला हींग का अचार
4
)
5
पैन को गैस पर रख कर गर्म करें. फिर इसमें मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का-सा भून लें, ताकि इनकी नमी खत्म हो जाए.
6
मसाले भुन जाने पर गैस बंद कर दें और मसालों को प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें. (कभी खाया है चिकन का आचार
7
)
8
जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें दरदरा पीस लें, अब कटे हुए आम के टुकड़ों में पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सिरका डाल कर अच्छी तरह मिला लें. (आम का गुजराती मीठा अचार
9
)
10
जिस बर्तन में अचार डालना है उसे पहले से ही धूप में सुखा लें. (इस तरह नहीं खराब होगा अचार
11
)
12
इस बर्तन में अचार भरकर धूप में रख दें. (ऐसे तैयार करें अचार मसाला
13
)
14
एक सप्ताह के बाद अचार खाने लायक हो जाएगा. इसे रोज एक बार चम्मच से ऊपर-नीचे करते हुए अच्छी तरह से जरूर मिलाएं. ऐसा करने से मसाला अच्छी तरह अचार में मिक्स हो जाएगा.
15
नोट-
16
अचार कांच या फिर चीनी मिर्टी की बर्नी में ही डालें.
17
प्लास्टिक के बर्तन में अचार डालकर सुखाने से इसमें फंगस लग सकता है.
#aam ka achar#bina tel ka aam ka achar#oil free mango pickle recipe in hindi#aam ka achar#achar ka masla#nimbu ka achar#santre ka achar#hari mirch ka achar#nimbu hari mirch ka achar#bina tel ka aam ka achar recipe pakwangali#kamal kakdi ka achar