आम या नींबू का अचार तो खूब खाते हैं. कभी तीखी हरी मिर्च का अचार भी बनाएं और खाएं. यहां है बनाने का तरीका...
Servings
8 - 10
★ 4.1
Rating
1363 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
400 ग्राम ताजा हरी मिर्ची
4 बड़े चम्मच राई दाल
3 नींबू का रस, आधा छोटी चम्मच हल्दी, आधा छोटी चम्मच हींग, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
हरी मिर्ची को अच्छी तरह धोकर एक साफ और सूखे कपड़े से पोंछ लें.
2
मिर्ची को बीच से चीरा लगाकर सारे बीज निकाल लें. (बीज निकालने से पहले हाथों में थोड़ा-सा तेल लगाने से हाथों में जलन नहीं होगी.)
3
एक बर्तन में राई दाल, हल्दी पाउडर, हींग, नमक और नींबू का आधा रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर मसाला बना लें.
4
अब इस मसाले को चीरा लगी हुई हरी मिर्ची में भर दें.
5
अब इन मिर्चियों को एक साफ और कांच या चीनी के बर्तन में डालें और बचा हुआ नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से हिला लें.
6
3 दिनों के लिए इस बर्तन को धूप में रखें और दिन में 4-5 बार हिला लें.
7
हरी मिर्ची का अचार बनकर तैयार है. इसे आप फ्रिज में रखकर 2 हफ्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
#green chilli pickle#hari mirch ka achaar#mirch ka achaar#achari hari mirch#how to make hari mirch ka achaar recipe in hindi#mirch ka bharwan achaar#nimbu ka achaar