केर का अचार राजस्थान में बहुत बनाया और खाया जाता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. इसे आसानी से बनाने की विधि.
Servings
4
★ 5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
5 बड़ा चम्मच सूखा केर
1/2 कप सरसों का तेल
2 बड़ा चम्मच सरसों की दाल
1 बड़ा चम्मच मेथी दाने की दाल
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच कुटी सौंफ
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच अमचूर
2 छोटा चम्मच नमक, एक पैन
🍳 विधि
1
केर को 5-6 घंटे तक भिगोकर रख दें.
2
पैन में तेल डालकर 3 मिनट तक तेज आंच पर गर्म करें.
3
आंच बंद करके तेल को ठंडा कर लें.
4
एक दूसरे बर्तन में सरसों की दाल, मेथी की दाल, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ , हल्दी, अमचूर, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5
केर को पानी से निकाल लें.
6
तेल वाले मसाले में केर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
7
तैयार अचार को चीनी मिट्टी या कांच के जार में डालकर रखें.
#how to make ker ka achar rajasthani achar ki recipe in hindi#ker ka achar recipe in hindi#rajasthani ker sangri ka achari#kairi ka achar recipe in hindi