Full Version →

इस तरीके से रखा जाता है सूरन का अचार

अचार वेज

सूरन की सेल्फ लाइफ भले ही कम होती है, लेकिन गुण और स्वाद में इसका कोई मुकाबला नहीं. इसकी सब्जी और भर्ता तो खूब पसंद किया जाता है. वैसे इसका अचार भी काफी बढ़िया होता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सूरन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए.
  2. 2
    इन टुकड़ों को एक कप पानी के साथ कूकर में डालकर उबलने के लिए रख दें.
  3. 3
    सीटी आने पर गैस धीमी कर दें. धीमी आंच पर 2-3 मिनट और उबाल लें. (गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ही ढक्कन खोलें.)
  4. 4
    सूरन को छलनी में छानने के बाद सूती कपडे़ पर फैलाकर 2 घंटे के लिए धूप में या पंखे के नीचे रख कर सुखा दें.
  5. 5
    इसके बाद, एक बर्तन में सूरन नमक, मेथी दाने का पाउडर, पीली सरसों का पाउडर, हींग, हल्दी पाउडर, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, सिरका और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  6. 6
    कांच या चीनी मिट्टी की बर्तन में भरकर 1-2 दिन तक धूप में रखें.
  7. 7
    सूरन का अचार बनकर तैयार है.
#how to make suran ka achar recipe in hindi #oll ka achar #barabar ka achar #all ka achar #suran ka achar online #ole ka achar #kathal ka achar #jimikand ka achar banane ki
View Full Version