आपने अब तक कई तरह के अचार खाए होंगे पर शायद ही कभी काले चना का अचार खाया होगा. जी हां, इसकी सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इससे अचार भी बनाया जा सकता है.
Servings
8 - 10
★ 3.8
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
1 कप काला चना (भिगोया हुआ)
1 कप लहसुन की कलियां (छिली हुई)
4 बड़ा चम्मच सरसों पिसी हुई
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच हींग
1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार
1 कप सरसों का तेल
🍳 विधि
1
काले चने और लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर गर्म करें.
2
पानी के गर्म होते ही चना डालकर 20 मिनट तक उबाल लें.
3
तय समय के बाद आंच बंद कर चने को पानी से छानकर अलग कर लें.
4
अब चने को सूती कपड़े पर फैलाकर धूप मे 1 घंटे के लिए रख दें.
5
दोबारा मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें.
6
पैन के गर्म होते ही सरसों, सौंफ, मेथी और अजवाइन डालकर 5 मिनट भूनकर आंच बंद कर दें.
7
जब मसाले हल्के ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालकर पीकर अलग रख लें.
8
अब तेज आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
9
तेल से भाप निकलने पर आंच बंद कर दें.
10
अब तेल को एक बर्तन में निकालें और हल्दी, हींग, लाल मिर्च पाउडर , पिसा मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
11
जब सभी मसाले मिल जाएं तो चना और लहसुन डालकर मिलाएं.
12
फिर इसे कांच की बर्नी में भरकर 2 से 3 दिन धूप में रखें.
13
तैयार है काले चने और लहसुन का मिक्स अचार. खाने के साथ सर्व करें.
#kale chane aur lahsun ka achar how to make garlic and gram pickle recipe in hindi#simple garlic pickle#garlic pickle with jaggery#garlic pickle recipe video#how to make garlic pickle youtube#garlic pickle punjabi style#garlic pickle recipe in kannad