आचार खाने के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है और इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है. इस नए स्टाइल में बना लाल मिर्च का खट्टा मीठा आचार सभी को बहुत पसंद आएगा.
Servings
4
★ 2.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1/2 किलो लाल मिर्च, लहसुन की 5-6 कलियां
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 टीस्पून हल्दी
100 ग्राम गुड़
2 टेबलस्पून जीरा
2 टेबलस्पून मेथी दाना
2 टेबलस्पून अजवाइन
6 टेबलस्पून सौंफ
5 टेबलस्पून सरसों दाना
1 टेबलस्पून पिसी हुई सरसों
4 टेबलस्पून काली राई
1/2 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
3 टेबलस्पून अमचूर पाउडर, नमक, हींग, और काला नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले लाल मिर्च को पानी से धोकर कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें.
2
फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
3
जीरा, मेथी दाना, अजवाइन, 5 टेबलस्पून सौंफ, सरसों दाना, 3 टेबलस्पून काली राई को धीमी आंच पर एक तवे पर भून लें.
4
फिर सारे मसालों के साथ अदरक और लहसुन मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें.
5
अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
6
तेल के गरम होते ही इसमें हींग,1 टेबलस्पून सौंफ, 1 टेबलस्पून काली राई , हल्दी, पिसी हुई सरसों, अमचूर पाउडर, नमक, काला नमक, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें.
7
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा कर गुड़ डालें और कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाएं.
8
फिर इसमें मसालों का पेस्ट डालकर भूनें .
9
अब इसमें लाल मिर्च के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
10
आंच बंदकर इसे 3 से 4 घंटे के लिए ढककर रख दें.
11
ठंडा होने के बाद इसे धूप में एक दिन के लिए रखें.
12
तैयार है लाल मिर्च का खट्टा मीठा आचार.
13
नोट:
14
आप आचार को कांच या मिट्टी के जार में ही रखें.
15
अगर आप इसे एक साल के लिए रखना चाहते हैं तो जार में सरसों का तेल ऊपर तक भरकर रख दें.
16
यदि आपको तेल पसंद नहीं है तो 1/4 टेबलस्पून सिरका डाल दें.
17
Photo Credit: Fb/Cooking Passion
#laal mirch acchar recipe#laal mirch khatta mitha acchar recipe in hindi#laal mirch ka khatta meetha achaar easy recipe in hindi#laal mirch#red chilli#bharwan laal mirch