Full Version →

मशरूम का अचार

अचार वेज

आपने मशरूम की सब्जी का जायका तो जरूर चखा होगा. अब मशरूम का चटकारे वाला टेस्ट लेने के लिए आजमाएं यह अचार की रेसिपी -

Servings
4
★ 4
Rating
43 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मशरूम धोकर साफ कर लें. फिर मशरूम को चार टुकडों में काटें.
  2. 2
    इसके बाद बर्तन में पानी और नींबू का रस डालकर गैस पर रखें. इस पानी में मशरूम डालकर उबालें.
  3. 3
    अब मिक्सर में लहसुन और अदरक पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें.
  4. 4
    गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग और राई डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड तक फ्राई.
  5. 5
    अब पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    फिर कशमीरी लाल मिर्च, हल्दी, मेथी पाउडर और काला नमक डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    इसके बाद इमली का पेस्ट और नमक डालें.
  8. 8
    अब उबले हुए मशरूम को पानी से निकालकर पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है मशरूम का अचार. इसे ठंडा करके एक कांच के जार में रखें और जब चाहें इसका स्वाद लें.
#mushroom ka achar #mushroom ka achar recipe #mushroom pickle #pickle recipe #mushroom ka achar recipe in hindi #achar recipe #mushroom pickle recipe #how to make mushroom ka achar
View Full Version