नींबू का खट्टा-मीठा अचार
विटामिन C से भरपूर नींबू का खट्टा-मीठा अचार बनाएं, रोज खाने के साथ खाकर स्वास्थ और स्वाद बढ़ाएं.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आधा किलो नींबू, आधा किलो शक्कर
- 1 से 2 छोटी चम्मच काला नमक, एक छोटी चम्मच बड़ी इलाइची पाउडर
- 6 से 8 पिसी काली मिर्च, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च
- 4 से 5 चम्मच नमक
🍳 विधि
-
1
एक-एक नींबू को 4 टुकड़ों में काटकर उसमें नमक डालकर नर्म होने के लिए 25 दिन से 30 दिन के लिए एक जार में रख
-
2
दें बीच-बीच में नींबू को चलाते और देखते रहें.
-
3
जब नींबू नर्म हो जाए तो नींबू में शक्कर, काला नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिलाकर 3 से
-
4
दिन के लिए धूप में रख दें.
-
5
हर दिन साफ और सूखे चम्मच से अचार को जरूर चलाएं.
-
6
एक सप्ताह में नींबू का मीठा अचार अच्छे से बन जाएगा.
-
7
ध्यान रखें अचार को हमेशा साफ और सूखे चम्मच से ही लें.
#nimbu ka meetha achar
#lemon
#pickle
#sweet