अकसर हम नींबू का अचार बनाने में रस निकालने के बाद नींबू के छिलकों को
फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू के छिलके से भी लजीज
अचार बन सकता है. तो देखें ये रेसिपी और बनाएं नींबू के छिलके का अचार.
किलो नींबुओं का रस एक कांच के बर्तन में निकाल लें.
2
अब छिलकों में से अंदर के रेशे भी निकाल दें व छिल्कों के कैंची से बारीक-बारीक स्लाइस काट लें.
3
अब इन छिलकों को साफ पानी से धोकर प्रेशर कुकर में 1 सीटी ले लें.
4
अब इनको सूती कपड़े पर पानी सूख जाने तक धूप में सूखा लें. अब निकले हुए रस में इन छिलकों को मिलाइए. सभी मसाले मिलाकर हिलाएं. अब शक्कर मिला दीजिए और 15 दिन तक तेज धूप में रखिए और रोज शक्कर चलाती रहें.
5
जब शक्कर गाढ़ी हो जाएगी, तब यह अचार खाने लायक होगा.