Full Version →

शिमला मिर्च-नींबू अचार

अचार वेज

अचार का कोई नया टेस्ट आजमाना है तो घर में ही तैयार करें शिमला मिर्च-नींबू का चटपटा अचार. यह रेसिपी अचार के स्वाद में नयापन पेश करेगी.

Servings
4
★ 3.9
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    शिमला मिर्च को धोकर साफ कपड़े से पोंछें और सुखा लें.
  2. 2
    अब शिमला मिर्च लम्बाई में या छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    इसके बाद इसमें सौंफ, सरसों, हल्दी, मेथी दाने, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. 4
    फिर शिमला मिर्च के मिक्सचर में 1/4 कप नींबू का रस और 1/4 कप तेल डालें.
  5. 5
    अब इसमें नींबू के टुकड़े डालकर मिलाएं. फिर शिमला मिर्च और नींबू में बचा हुआ नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें.
  6. 6
    इसके बाद शिमला मिर्च और नींबू को अचार की बर्नी में डालकर लगभग 4 दिन के लिए रख दें.
  7. 7
    दिन बाद गैस पर पैन में बचा हुआ तेल गर्म कर लें. फिर इसे ठंडा करके अचार की बर्नी में डालकर चलाएं.
  8. 8
    अगर आपको अचार में कुरकुरा पन पसंद है तो इसे 4 से 5 दिन में ही सर्व कर सकते है.
  9. 9
    लेकिन नर्म अचार के लिए इसे लगभग 15 दिन तक रखने के बाद सर्व करें.
  10. 10
    तैयार है शिमला मिर्च और नींबू का अचार. अब इसे जब चाहे खाने के साथ एंजॉय करें.
  11. 11
    ध्यान दें : अचार खराब न हो इसके लिए शिमला मिर्च को तेल में पूरी तरह डुबोकर रखें.
#capsicum lemon pickle #shimla mirch nimbu achar recipe #pickle recipes #indian recipes #shimla mirch nimbu achar recipe in hindi #how to make shimla mirch nimbu achar
View Full Version