कड़ाही पनीर हो या फिर कोई भी ग्रेवी वाली सब्जी, बनाने में काफी समय लगता है. पर 15 मिनट में पनीर बटर मसाला बनाने का तरीका तो हमारे पास ही है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
109 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम पनीर, क्यूब में कटे हुए
1 तेज पत्ता
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप दूध
1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
1/4 टीस्पून चीनी, नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून मक्खन/बटर, ग्रेवी के लिए सामग्री:
1 प्याज, कटी हुई
3 टमाटर, कटे हुए
1 हरी मिर्च, कटी हुई
1 टेबलस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
2 हरी इलायची
2-3 लौंग, आधा इंच टुकड़ा दालचीनी
10-12 काजू
🍳 विधि
1
ग्रेवी वाली सभी सामग्रियों को मिक्सर जार में थोड़ा-सा पानी डालकर पीस लें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम होने के लिए रखें.
3
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें ग्रेवी डालकर 2 मिनट भूनें और बाकी के मसाले मिला लें.
4
इसमें पनीर डालकर 2 सीटी आने तक पका लें. जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो पनीर की सब्जी को एक बाउल में निकाल लें.
5
अगर ग्रेवी बहुत ज्यादा गाढ़ी है तो इसमें थोड़ा-सा दूध डालकर पतला कर लें.
6
तैयार पनीर मसाला को क्रीम और धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#paneer panir#garlic paneer panir recipe in hindi#paneer recipe in hindi#how to make garlic paneer recipe in hindi#paneer masala#masala paneer recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#paneer panir dishes#how to make paneer masala recipe in hi