Full Version →

आज बनाना सीखिए आलू-बैंगन की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

आलू बैंगन की सब्जी बिहार के खास पकवानों में से एक है. इसमें आलू और बैंगन को मसालों के साथ पकाया जाता है. तो जानिए कैसे बनती है आलू बैंगन की सब्जी.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
152 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम करें.
  2. 2
    तेल गरम होने के बाद इसमें पंच फोरन मसाले, लाल मिर्च और हींग डालकर चटकने तक भून लें.
  3. 3
    इसके चटकते ही इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज डालें.
  4. 4
    इसे 2 से 3 मिनट सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    प्याज भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डलाकर इन सभी मसालों को अच्छे से भून लें.
  6. 6
    इसके बाद इसमें आलू डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद इसमें बैंगन,  टमाटर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. (क्योंकि बैंगन जल्दी गल जाता है इसलिए आलू को पहले पका लें.)
  8. 8
    इसके बाद इसमें आधा कप पानी डालकर 10 से 12 मिनट तक ढककर पकाएं.
  9. 9
    तैयार है बैंगन आलू की सब्जी आखिरी में धनियापत्ती डालकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    इसे एक बाउल में निकालकर रोटी के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#aloo baingan ki sabzi recipe in hindi #aloo baingan gravy recipe in hindi #aloo baingan ki sabzi bihari style in hindi #aloo baingan recipe in pressure cooker in hindi #baingan sabzi in hindi #aloo baingan ki sabji recipe in hindi
View Full Version