Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए आलू के लजीज कोफ्ते

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

अब तक आपने आलू की कई सारी डिशेस बनाई होंगी और कोफ्ते भी कई तरह के बनाए होंगे पर शायद ही कभी आलू के कोफ्ते बनाने की सोची होगी. ये खाने में बहुत ही लजीज लगते हैं. 

Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू को छीलकर एक बर्तन में कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    आलू में अरारोट, नमक, हरा धनिया मिलाकर इसे अच्छी तरह से आटे की तरह गूंद लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही आलू के थोड़े से मिश्रण को लेकर उसके बीच में काजू के 2-3 टुकड़े रख लें और फिर उसे गोल कर लें.
  5. 5
    एक-एक कर इसी तरह से आलू के बॉल्स (कोफ्ते) बना लें और तल लें.
  6. 6
    अब ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर इसका पेस्ट बना लें. इसके बाद क्रीम को भी अच्छी तरह से फेंट लें.
  7. 7
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें.
  8. 8
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
  9. 9
    जीरे के चटकते ही तैयार पेस्ट डालकर भूनें.
  10. 10
    अब हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  11. 11
    जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे क्रीम डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि यह तेल न छोड़ दे.
  12. 12
    अब पानी और नमक डालकर उबाल आने तक पकने दें.
  13. 13
    जब उबाल आ जाए तब इसमें कोफ्ते डाल दें और 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  14. 14
    तैयार हैं आलू के कोफ्ते. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#aloo ke kofte recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #kofte #lauki ke kofte
View Full Version