तोरी की एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो फिर इसे आलू के साथ थोड़ा ट्विस्ट दे दें. आज ही बनाएं आलू तोरी की मिक्स सब्जी...
Servings
1 - 2
★ 3.4
Rating
19 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम तोरी
2 उबले और छिले हुए आलू
4 बड़े चम्मच भीगी हुई चने की दाल, नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
🍳 विधि
1
एक नॉन स्टिक पैन में चने की दाल में नमक और पानी डालकर पकाएं.
2
तोरी छीलकर धोएं और बड़े टुकड़ो में काट लें.
3
एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और तोरी डालकर 1 मिनट तक भूनें.
4
(यहां जानें कैसे बनेगी तोरी की चटनी... )
5
अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक कर 1-2 मिनट तक पकाएं.
6
अब तोरी में टमाटर, पकी हुई चने की दाल और आलू मैश करके डाल दें.
7
एक बार चखकर देख लें अगर नमक कम लगे तो थोड़ा और डाल दें साथ ही गरम मसाला और हरी धनिया भी डाल दें.
8
आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें.
9
गर्मागर्म आलू तोरी की सब्जी रोटी के साथ सर्व करें.
#indian food#indian spices#indian kitchen#aloo turai innovation#how to make aloo turai tori sabji recipe in hindi#aloo tori ki sabji recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes